पीलीभीत, फरवरी 22 -- पीलीभीत। थाना सुनगढ़ी के ग्राम चिड़ियादाह निवासी शाहीन पुत्री जान मोहम्मद ने एसपी के आदेश पर थाना सुनगढ़ी में रिपोर्ट दर्ज कराई। कहा कि उसकी शादी वर्ष 2017 में अयूब निवासी मोहल्ला नूरी मस्जिद थाना खटीमा जिला उधमसिंह नगर से हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से पति अयूब, ससुर महबूब, सास कमर जहां और देवर जुनैद ने दहेज में कार और पांच लाख रुपये की मांग की। दहेज देने से मना करने पर 10 जनवरी 2026 को ससुराल से निकाल दिया गया। प्रभारी निरीक्षक सुनगढ़ी नरेश त्यागी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर विवेचना की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.