पीलीभीत, नवम्बर 5 -- पूरनपुर, संवाददाता। घर में घुसकर आरोपी ने विधवा महिला के साथ दुराचार का प्रयास किया। शोर शराबा पर परिजनों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। शिकायत के बावजूद पुलिस ने थाने से आरोपी को छोड़ दिया। महिला ने एसपी से मिलकर न्याय की गुहार लगाई। पुलिस ने एसपी के आदेश पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। थाना घुंघचाई के एक गांव की रहने वाली महिला के पति की मौत दो महीने पहले हो गई थी। महिला अपने घर में अकेली रहती है। बीते 27 अक्तूबर की रात गांव का रहने वाला अभि शुक्ला उसके घर में घुस आया। महिला को अकेला पाकर आरोपी ने बदनियती से उसे पकड़ लिया। चारपाई पर गिराकर दुराचार का प्रयास किया। शोर शराबा होने पर महिला के परिजन मौके पर पहुंच गए। उन्होंने आरोपी अभि शुक्ला को पकड़ लिया। ग्रामीणों ने सूचना 112 पुलिस टीम को दी। पुलिस के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.