बांदा, दिसम्बर 12 -- बांदा। संवाददाता नगर कोतवाली के चौक बाजार मोहल्ला निवासी वृद्धा चुन्नी देवी ने चार लोगों के खिलाफ धमकाने व मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई है। एसपी को दिए प्रार्थनापत्र में बताया कि मर्दननाका (छिपटहरी) निवासी मो.हबीब अंसारी, हनीफ, हफीज 13 अक्टूबर को दोपहर रोडवेज बस के पास आए। उसे व बेटे राजकुमार के साथ गाली-गलौज की। पुत्र जान बचाकर कचहरी की तरफ भाग गया। न्यायालय में मुकदमा भी चल रहा है। इसी से नाराज होकर बेटे को मारना चाहते हैं। कभी भी हत्या करा सकते हैं। पुलिस ने रिपोर्ट नहीं दर्ज की। एसपी के आदेश पर पुलिस ने मोहम्मद हबीब, हनीफ, हफीज व अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...