जमुई, जनवरी 28 -- बरहट, निज संवाददाता। प्रखंड के बरियारपुर पंचायत के महादलित टोला स्थित पतनेश्वर धाम मुसहरी में 77 वां गणतंत्र दिवस समारोह एक यादगार पल बन गया जब एसपी की उपस्थिति में महादलित टैनी मांझी ने तिरंगा फहराया। अपनी ही बस्ती में झंडोतोलन कर राष्ट्रगान गाते समय बच्चे, महिलाएं और पुरुष बड़ी संख्या में मौजूद रहे और पूरा माहौल देशभक्ति के रंग में रंग गया। ध्वजारोहण के बाद पुलिस अधीक्षक ने बच्चों के बीच मिठाइयां और चॉकलेट बांटा । पश्चात उन्होंने गांव की महिलाओं से संवाद कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली। महिलाओं ने जल निकासी की समस्या तथा जीवन-यापन से जुड़ी परेशानियों को सामने रखा। इस पर पुलिस अधीक्षक ने मौके पर मौजूद मुखिया प्रतिनिधि बलराम यादव को नाली निर्माण कराने का निर्देश दिया तथा अन्य समस्याओं के समाधान के लिए जिलाधिकारी के साथ गांव...