हापुड़, फरवरी 10 -- थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के मेरठ रोड स्थित एसपी आवास से कुछ ही दूरी पर एक निजी कंपनी के दफ्तर स्थित कैश रूम से चोर करीब 14 लाख रुपये चोरी कर फरार हो गए। इस वारदात से आसपास के क्षेत्र में अफरा तफरी मच गई। चोरी की पूरी वारदात कंपनी कार्यालय में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। पुलिस ने फुटेज को कब्जे में ले ली है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। ग्राम दस्तोई निवासी राहुल शर्मा ने थाना हापुड़ देहात में मेरठ रोड पर इंसकार्ट सर्विस प्राइवेट लिमिटेड नामक कंपनी का दफ्तर है। वह भी यहां काम करता है। 9 फरवरी की देर रात करीब 12:30 बजे तीन चोर कंपनी कार्यालय में घुस आए। चोरों ने कार्यालय के कैश रूम में रखे करीब 14 लाख रुपये चोरी कर लिए और फरार हो गए। मंगलवार सुबह जब कंपनी कर्मचारी मौके...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.