हाजीपुर, दिसम्बर 4 -- वैशाली। सं.सू. पुलिस अधीक्षक अशोक मिश्रा ने गुरुवार को अचानक वैशाली थाना, वैशाली शांति स्तूप तथा बुद्ध सम्यक दर्शन संग्रहालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था, पर्यटकों की आवाजाही, स्तूप परिसर में तैनात रिजर्व गार्ड की तत्परता और संग्रहालय की संरक्षा व्यवस्था का विस्तृत जायजा लिया। एसपी मिश्रा ने उपस्थित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि वैशाली स्तूप और बुद्ध सम्यक दर्शन संग्रहालय स्तूप जैसे अंतरराष्ट्रीय महत्व के धरोहर स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था हर हाल में चाक-चौबंद रहे। उन्होंने पर्यटकों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने, संदिग्ध व्यक्तियों पर कड़ी निगरानी रखने तथा दोनों स्थानों पर नियमित गश्त सुनिश्चित करने का आदेश दिया। संग्रहालय में उन्होंने प्रवेश मार्ग, सीसीटीवी, सुरक्ष...