लोहरदगा, दिसम्बर 6 -- लोहरदगा, संवाददाता। लोहरदगा के एसपीजी मिशन प्राथमिक विद्यालय झूमर महुआ में शनिवार को वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मौके पर पादरी संजय लकड़ा ने कहा कि खेलों से शरीर और मन तंदुरूस्त रहता है। खेलों में स्कूल के 132 बच्चों को चार दलों में बांटा गया था। एक शिक्षिका ज्योति गिद्ध, रेखा तिर्की, सत्यवती मिंज और प्रतिभा खलखो के मार्गदर्शन में बच्चों ने विभिन्न प्रतियोगिताएं जैसे 100 मीटर रेस 200 मीटर, 400 मी रिले रेस, मार्बल एंड स्पून रेस, चॉकलेट रेस सैक रेस, मेमोरी टेस्ट आदि में भाग लिया। सभी दलों के बीच कबड्डी मैच हुआ। ग्रीनहाउस ओवरआल चैंपियन बना। मौके पर बतौर अतिथि ओबेद तिर्की, जयचंद कुजूर, समीर टोप्पो, ऐनओसियन लकड़ा, स्कॉलास्टिका कुल्लू, अनीता तिर्की व अभिभावकगण उपस्थित रहे। प्रभारी प्रधानाध्यापिका रूमान कु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.