फतेहपुर, जनवरी 6 -- बिंदकी। खजुहा रोड स्थित ईदगाह मैदान में आयोजित एसपीएल के तीसरे दिन लखन स्पोर्टिंग और कुशारा स्पोर्टिंग क्लब के बीच हुआ। निर्धारित 16-16 ओवरो के मैच में लखन स्पोर्टिंग क्लब पहले बल्लेबाजी करने उतरी। टीम ने 15.3 ओवर में 193 पर ऑलआउट हो गई। कुशारा की टीम 15.2 ओवर में 116 तक पहुंच पाई। लखन टीम के अभिलाष ने 90 रन बनाया और मैन ऑफ द मैच रहे। सभासद अनिल सोनकर, वेदु, धर्मेंद्र, सिद्दीकी राइन, नफीस, कन्हैया रणवीर सिंह रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...