मथुरा, फरवरी 5 -- सनातन संस्कृति, खेल भावना के साथ सनातन प्रीमियर लीग (एसपीएल) के ट्रायल्स जयपुर शहर से शुरू हो गये। वृंदावन से देवकीनंदन महाराज ने पहुंचकर युवा खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। ट्रायल के पहले दिन खिलाड़ियों का विवरण एवं आवश्यक प्रक्रियाएं पूर्ण कर खेल कौशल, फिटनेस और प्रदर्शन के आधार पर चयन किया गया। चयनित खिलाड़ियों को 13 मार्च से इंदौर में आयोजित होने वाली सनातन प्रीमियर लीग में खेलने का अवसर मिलेगा। गुरुवार को जयपुर स्थित श्रीबालाजी क्रिकेट अकादमी के मैदान पर ट्रायल में बड़ी संख्या में खिलाड़ियों ने बढ़-चढ़कर भाग लेकर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस अवसर पर देवकीनंदन ठाकुरजी महाराज ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा खेल केवल प्रतिस्पर्धा नहीं, बल्कि संस्कार, अनुशासन और राष्ट्रभावना का सशक्त माध्यम है। सनातन क्रिकेट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.