बागपत, नवम्बर 26 -- सम्राट पृथ्वीराज चौहान डिग्री कॉलेज में बुधवार को संविधान दिवस का आयोजन किया। विद्यार्थियों ने संविधान पर अपने विचार व्यक्त किए। सभी को संविधान की शपथ दिलाई गई। प्राचार्य डा. राजलक्ष्मी ने बताया कि भारत का संविधान दुनिया का सबसे बड़ा लिखित संविधान है और इसे लिखने में दो वर्ष 11 महीने 18 दिन का समय लगा था। सभी का कर्तव्य पालन करने के लिए जागरूक किया। उपप्राचार्य डॉ. गौरव चौहान, अग्रणी रावल, कमल चौधरी, सुनील कुमार, ज्योति चौहान, आरती, वैभव आदि मौजूद रहे। एनएस पब्लिक स्कूल काठा में संविधान दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया। प्रबंधक आनंद चौधरी ने संविधान प्रारूप समीति एवं संविधान के निर्माण को विस्तार पूर्वक समझाया। इस मौके पर प्रबंध समिति सदस्यों में अनिल कुमार, प्रदीप कुमार, मोनिका, शिवानी, तनु, प्रियांशी, रेखा वर्मा, श्वेत...