बागपत, फरवरी 7 -- बागपत। बागपत के सम्राट पृथ्वीराज चौहान महाविद्यालय में शुक्रवार को स्वागत व सम्मान कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसमें विश्वविद्यालय अनुदान आयोग द्वारा नेट परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले छात्र-छात्राओं का अतिथियों ने स्वागत व सम्मानित किया। प्राचार्या डा. राजलक्ष्मी ने बताया कि एमए अंग्रेजी विषय के काजल सिंह, स्वेब रजा राजपूत व वैभव चौधरी ने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग द्वारा वर्ष 2025 की नेट परीक्षा उत्तीर्ण की। महाविद्यालय में लौटने पर उन्हें मिठाई खिलाकर बधाई दी। छात्रा काजल सिंह ने बीए में भी विश्वविद्यालय की मेरिट लिस्ट में पांचवा स्थान प्राप्त किया था। एमए अंग्रेजी विभाग के प्रवक्ताओं डा. सतीश व डा. नेहा ने भी सभी छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य कामना की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...