बागपत, फरवरी 7 -- बागपत। सम्राट पृथ्वीराज चौहान डिग्री कॉलेज बागपत में शनिवार को राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के 100 वर्ष पूरे होने पर विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि क्षमा शर्मा राष्ट्रीय मंत्री अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद और मुख्य वक्ता अनूप श्रम विभाग संगठन मंत्री विश्व हिंदू परिषद रहे। क्षमा शर्मा ने कहा कि सनातन परंपराओं, संस्कारों, योग और वेदों की रक्षा करना। समाज के हर वर्ग और क्षेत्र के लोगों को एक साथ लाने का कार्य हिंदू समाज करता है। सम्मेलन में बच्चों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। मंच संचालन जिला सह व्यवस्था प्रवीण सोम ने किया। इस मौके पर जिला संघ चालक गजेंद्र आचार्य, जिला प्रचारक अनुज, नगर कार्यवाह राजकुमार, नगर प्रचारक अमित, नगर संघ चालाक प्रकाश राणा, हरिशंकर सैनी, प्रमोद, अखिलेश, रजत उपाध्याय, ...