गिरडीह, जनवरी 28 -- एस.डी. मेमोरियल एकेडमी, चिटमाटांड़, रतनपुर, घोड़थम्भा में मंगलवार को प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी विद्यालय का 24वाँ वार्षिक उत्सव हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने गीत, नृत्य, हास्य नाटक एवं एकांकी जैसी रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ देकर उपस्थित दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि गुंडरी पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि कारू पासवान ने दीप प्रज्वलन एवं फीता काटकर किया। लगभग पाँच घंटे तक चले इस भव्य आयोजन में बच्चों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति देकर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। वार्षिक उत्सव के दौरान विद्यालय परिसर में उत्साह, उमंग और उल्लास का वातावरण बना रहा। कार्यक्रम की सफलता में विद्यालय प्रबंधन की अहम भूमिका रही। इस मौके पर विद्यालय के प्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.