मेरठ, मई 27 -- सनातन धर्म इंटर कॉलेज सदर में खेली जा रही अंडर 14 और अंडर 17 हॉकी लीग में सोमवार को दो मैच खेले गए। पहला मुकाबला एसडी ब्लू टीम और विजन एकेडमी सिवाया के बीच हुआ। एसडी ब्लू ने विजन एकेडमी को 2-0 से हराया। एसडी सदर से राघव ने 16वें मिनट में, वंश गिरी ने, 45वें मिनट में गोल कर जीत दर्ज की। दूसरा मुकाबला रोज मेरी व 7 स्टार के बीच खेला गया। रोज मेरी ने 7 स्टार को 1-0 से हराया। राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी सुरेंद्र कुमार ने हॉकी से जुड़ी बारीकियां साझा की। प्रधानाचार्य आदित्य प्रकाश सक्सेना ने बच्चों से परिचय प्राप्त किया। प्रबंधन समिति अध्यक्ष सुरेश चंद्र गोयल, प्रबंधक राजेंद्र कुमार सिंघल, प्रधानाचार्य आदित्य प्रकाश सक्सेना, उप प्रधानाचार्य अरुण कुमार गर्ग, हॉकी प्रशिक्षक जोगिंदर सिंह मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...