उरई, अगस्त 7 -- कालपी। संवाददाता जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय के निर्देश के अनुरूप एसडीएम कालपी मनोज कुमार सिंह ने कान्हा गौशाला का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जिम्मेदारों को आवश्यक निर्देश दिए। उप जिलाधिकारी मनोज कुमार सिंह औचक तरीके से कान्हा गौशाला कदौरा में पहुंचे। भूसे तथा हरे चारे का स्टॉक का जायजा लिया। इस दौरान एसडीएम ने टंकी को देख कर शुद्ध पानी की उपलब्धता बनाये रखने के निर्देश दिये। परिसर में घूम-घूम कर निरीक्षण करते हुये सफाई व्यवस्था परखी तथा स्वच्छता बनाए रखने रखने के लिए जोर दिया। रोशनी के अलावा, सीसीटीवी कैमरे आदि की व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान गौशाला में मौजूद जिम्मेदार कर्मचारियों तथा केयर टेकरों को गौशाला में उचित व्यवस्था बनाए रखने की हिदायत दी। निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी के द्वारा गौवंशो ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.