जमशेदपुर, फरवरी 4 -- जमशेदपुर। टाटा स्टील के कर्मचारी दूसरे की जीवन बचाने के लिए एसडीपी दान करने में हमेश आगे रहते हैं। रेडक्रॉस सोसाईटी के अनुसार, अमनदीप 22 बार, जोरावर सिंह गबरी दूसरी बार, दिलीप कुमार आचार्य 24 बार, राजू कुमार 43 बार, पी आनंद 24 बार, अंकुश कुमार 27 बार, सेंचुरियन रक्तदाता ने 28बार, टाटा स्टील यूनियन के कमिटी मेंबर अनील कुमार 6 बार और सामाजिक कार्यकर्ता भवेश कुमार ने 6 बार एसडीपी दान किया है। रेडक्रॉस के एसडीपी डोनेशन प्रभारी प्रभुनाथ सिंह की सक्रियता से लोगों को अचानक एसडीपी की मुहैया कराने में सहूलियत हो रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...