देवघर, मार्च 22 -- देवघर, प्रतिनिधि। एक सप्ताह पूर्व मोहनपुर थाना के मलघाघर गांव में 24 वर्षीया महिला की मौत मामले की जांच-पड़ताल के लिए शुक्रवार को एसडीपीओ अशोक कुमार सिंह घटनास्थल पहुंचे। जांच -पड़ताल की। गांव के दर्जनों लोगों से घटना के बारे में जानकारी ली। हालांकि गांववालों ने घटना के बारे में जानकारी नहीं दी। उसके बाद मृतका के पति, सास, ससुर, देवर व पंचायत के मुखिया से मामले के बारे में जानकारी प्राप्त की। बता दें कि महिला की मौत संदिग्ध अवस्था में हो गई थी। उसकी मोबाइल की जांच-पड़ताल करने पर अवैध संबंध का वीडियो वायरल होने की जानकारी मिली थी। उस आधार पर मृतका के पति दिनेश यादव के आवेदन पर दुमका जिला के सरैयाहाट निवासी सुरेश यादव पर हत्या का मामला दर्ज कराया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.