बांका, दिसम्बर 1 -- पंजवारा(बांका), निज प्रतिनिधि। बौंसी के एसडीपीओ इंद्रजीत बैठा ने रविवार दोपहर बाद को पंजवारा थाना का निरिक्षण किया।उन्होंने विभिन्न कांडों की गहन समीक्षा की।निरीक्षण के दौरान उन्होंने अनुसंधानकर्ताओं से लंबित अवशेष कांडों की प्रगति रिपोर्ट ली और कई मामलों का तत्क्षण निष्पादन भी कराया। एसडीपीओ ने पदाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि नामजद अभियुक्तों, फरार वारंटियों,कुर्की-जब्ती वाले मामलों के आरोपियों तथा शराब माफियाओं के खिलाफ विशेष अभियान चलाकर शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित करें।उन्होंने पुलिस-पब्लिक रिलेशन को मजबूत रखने,संध्या और रात्रि गश्ती नियमित रूप से कराने तथा गश्ती के दौरान बैंकों पर विशेष निगरानी रखने को कहा।अपराध नियंत्रण को लेकर वाहनों की सघन चेकिंग करने का भी सख्त निर्देश दिया।उन्होंने कहा कि ठंड का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.