पाकुड़, फरवरी 5 -- महेशपुर, एक संवाददाता। एसडीपीओ विजय कुमार ने गुरुवार को थाना क्षेत्र के गमछानाला स्थित नवनिर्मित पुलिस पोस्ट के छावनी में मासिक अपराध गोष्ठी की। एसडीपीओ ने बताया कि गमछानाला स्थित इस पहाड़ के नीचे पहली बार पुलिस पोस्ट छावनी का निर्माण किया गया है। इस पोस्ट पर 24 घंटे पुलिसकर्मी की ड्यूटी रहेगी। इसका सीधा मकसद प्रशासन के द्वारा शांति व्यवस्था बनाए रखना है। वहीं पहली बार पहाड़ के नीचे हो रही क्राइम मीटिंग को लेकर आसपास के ग्रामीण भी काफी खुश नजर आए। मासिक अपराध गोष्ठी में एसडीपीओ ने बारी-बारी से थानों के लंबित कांडों, यूडी से संबंधित लंबित कांडों, पूर्व से तथा विगत माह तक के सभी प्रकार के लंबित व प्रतिवेदित कांडों की समीक्षा करने के पश्चात उसके त्वरित निष्पादन करने का निर्देश दिया। साथ ही आगामी शिवरात्रि पर्व को लेकर महेशप...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.