भागलपुर, मार्च 8 -- किशनगंज। संवाददाता एसडीपीओ वन गौतम कुमार ने शनिवार को किशनगंज थाने में कांडों की समीक्षा की।थाना के विभिन्न केस की समीक्षा की गई। जिसमें बारी बारी से कांडों की समीक्षा की गई। एसडीपीओ ने गिरफ्तारी और वारंट से लेकर केस निष्पादन की समीक्षा करते हुए वारंट, गिरफ्तारी और पेंडिग केस के निष्पादन की गति बढ़ाने का निर्देश पुलिस पदाधिकारियों को दिया। इसको लेकर स्पेशल ड्राइव चलाए जाने की बात कही।समीक्षा बैठक में केस का रिव्यु किया गया।जिसमें कुछ केस लंबित पाया गया। इस पर एसडीपीओ ने अनुसंधानकर्ता को निर्देश देते हुए कहा कि वे निर्धारित समय मे केसों का निष्पादन करें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.