आदित्यपुर, जनवरी 31 -- आदित्यपुर। नगर निगम चुनाव की तारीख नजदीक आते ही प्रशासनिक तैयारियों की पोल खुलने लगी है। 23 फरवरी को प्रस्तावित आदित्यपुर नगर निगम चुनाव से पहले शुक्रवार को संवेदनशील बूथों के निरीक्षण में चौंकाने वाली तस्वीर सामने आई। एसडीपीओ समीर सवैया जब वार्ड-30 के एलआईजी कॉलोनी स्थित आंगनबाड़ी मतदान केंद्र पहुंचे तो वहां बदहाली देखने को मिली। मतदान केंद्र के रूप में चिह्नित आंगनबाड़ी केंद्र पूरी तरह बंद पाया गया। मुख्य द्वार पर ताला लटका हुआ था, जबकि भवन के बाहर मवेशी बंधे थे और चारों ओर गोबर व गंदगी थी। इसपर एसडीपीओ ने नाराजगी जताई और नगर निगम को तत्काल पत्राचार कर पूरे मामले की जांच के आदेश दिए। इस संबंध में आरआईटी थाना प्रभारी संजीव कुमार सिंह द्वारा पत्राचार किया जाएगा। निरीक्षण के दौरान यह भी सवाल उठा कि आंगनबाड़ी केंद्र क...