जौनपुर, दिसम्बर 11 -- रामपुर, हिन्दुस्तान संवाद। रामपुर थाना क्षेत्र के उपखंड अधिकारी मुरलीधर ने आरोप लगाया की बिजली विभाग के कार्यालय में बुधवार की दोपहर शिवसेना नेता गुलाब दुबे और उनके साथी पहुंचकर मारपीट किए और कागजात फाड़ दिए। लैपटॉप को भी क्षतिग्रस्त करने का प्रयास किया है। घटना के बाद एसडीओ ने अपने स्टाफ के साथ थाने पहुंचकर मुकदमा दर्ज कराया। वहीं शिवसेना नेता गुलाब दुबे ने बताया की रामपुर के मई गांव में मंदिर प्रांगण के ऊपर से हाई टेंशन तार लटका हुआ है। जिसको हटवाने के लिए उपखंड कार्यालय गए हुए थे। एसडीओ ने मुझसे तार हटवाने को लेकर पैसा मांगा। पैसे देने से मना करने पर मेरे साथ दुर्व्यवहार करने लगे। मेरे ऊपर लगाया गया आरोप गलत है। इस संबंध में थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

हिंदी हिन्दु...