बलिया, जनवरी 1 -- बलिया। बिजली विभाग के एसडीओ से विभागीय कर्मचारी ने दुर्व्यवहार करने के साथ ही जान से मारने की धमकी दी है। पुलिस ने एसडीओ की तहरीर पर नामजद मुकदमा दर्ज किया है। बिजली विभाग के एसडीओ टाउन शुभम मौर्य ने नगर कोतवाली पुलिस को तहरीर दिया है। उनके अनुसार बुधवार की शाम करीब साढ़े चार बजे कार्यालय समय के दौरान अधीनस्थ कर्मचारी शाश्वत उपाध्याय (पदनाम-कुली) ने उनके मोबाइल नंबर पर फोन किया गया। बातचीत के दौरान कर्मचारी अत्यधिक नशे की हालत में था। उसने बिना किसी कारण एसडीओ के साथ अभद्र व्यवहार किया और मारने की धमकी दी। दूरभाष पर बात करने के कुछ देर बाद उक्त कर्मचारी ने आफिस पर भी आकर गाली गलौज करते हुए हाथापाई की कोशिश की। इस कृत्य से न केवल मेरे मानसिक सम्मान को ठेस पहुंची है, बल्कि यह राजकीय कार्यों के निर्वहन में भी गंभीर बाधा है। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.