मोतिहारी, फरवरी 14 -- अरेराज। महाशिवरात्रि मेले के शुभारंभ होने के साथ ही शुक्रवार को एसडीओ अंजली शर्मा , डीएसपी रविकुमार ,बीडीओ आदित्य नारायण दीक्षित ने महामंडलेश्वर स्वामी रविशंकर गिरि जी महराज के साथ सोमेश्वरनाथ मंदिर का निरीक्षण कर श्रद्धालुओं की सुविधा ,सेवा सहायता व तैयारी का जायजा लिया। एसडीओ ने कहा कि मेला ड्यूटी में तैनात दंडाधिकारियों व पुलिस अधिकारियों को जिम्मेवारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने के निर्देश दिए गए हैं। भीड़ नियंत्रण व सुगम यातायात की सुविधा मुहैया कराना अनुमंडल प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। महामंडलेश्वर एवं सोमेश्वर पीठाधीश्वर स्वामी रविशंकर गिरि जी महराज ने कहा कि सुरक्षा की दृष्टि से कांवरियों को जलाभिषेक करने के लिए लोहे के बैरिकेडिंग बनाए गए हैं। महिला व पुरुष श्रद्धालुओं के प्रवेश द्वार पर अर...