मधुबनी, फरवरी 2 -- जयनगर,एक संवाददाता। जयनगर अनुमंडल में सोमवार से इंटरमीडिएट परीक्षा कड़ी प्रशासनिक सुरक्षा व्यवस्था में प्रारंभ हुई। कुल 6 केन्द्रों पर परीक्षार्थियों को लाइन लगाकर जांच करायी गयी, जिसके बाद प्रवेश कराया गया। जयनगर में 6 केंद्र पर कुल 3699 छात्राएं परीक्षा में भाग ले रही है। इसमें राजकीय उच्च विद्यालय में प्लस टू हाई स्कूल में 824, दुल्लीपट्टी मिडिल स्कूल मे 650, राजकीय रुंगटा उच्च विद्यालय प्लस हाई स्कूल में 340, संत जेवियर्स प्लस टू हाई स्कूल में 817, माउंट कार्मल स्कूल में 634, राजकीय उत्क्रमित विद्यालय बस्ती पंचायत में 434 छात्राएं परीक्षा में शामिल हुईं। परीक्षा केंद्रों का एसडीएम दीपक कुमार एवं डीएसपी राघव दयाल ने निरीक्षण किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.