भागलपुर, मार्च 30 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। कहलगांव में एसडीओ रहे मधुकांत के खिलाफ चल रही विभागीय कार्यवाही की सुनवाई सात मई को होगी। सामान्य प्रशासन विभाग के जांच आयुक्त सह गृह विभाग के सचिव प्रणव कुमार ने आरोपित पदाधिकारी मधुकांत को नई तारीख पर गवाहों के साथ आने को कहा है। इस मामले में प्रस्तुतिकरण पदाधिकारी सह सामान्य शाखा के प्रभारी पदाधिकारी को भी सात मई को सुनवाई के दौरान मौजूद रहने का निर्देश मिला है। मधुकांत के खिलाफ पूर्व डीएम सुब्रत कुमार सेन ने विभाग को प्रपत्र 'क गठित कर अनुशासनिक कार्रवाई की अनुशंसा की थी। जिसके आधार पर विभाग ने निलंबित कर दिया था। निलंबन टूटने के बाद मधुकांत अभी हिलसा (नालंदा) में अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी के रूप में पदस्थ हैं। पूर्व जिलाधिकारी ने मधुकांत पर कार्यालय से अनधिकृत रूप से अनुपस्थित र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.