मुजफ्फरपुर, जनवरी 31 -- मुजफ्फरपुर। कलेक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को डीएम सुब्रत कुमार सेन की अध्यक्षता में जिला अनुश्रवण समिति की बैठक हुई। इसमें सेवारत एवं सेवानिवृत्त सैनिकों के 22 मामलों की सुनवाई हुई। डीएम ने एसडीओ पूर्वी तुषार कुमार और पश्चिमी आकांक्षा आनंद को इसे 15 दिनों के अंदर निष्पादित करने का निर्देश दिया। डीएम ने पूर्वी व पश्चिमी एसडीओ से पीड़ित पक्ष को सुनने के बाद सीओ से वीसी के माध्यम से जानकारी लेकर कार्रवाई करने को कहा है। इसमें जमीन संबंधित अधिक मामले आए। बैठक में जिला सैनिक कल्याण अधिकारी विंग कमांडर यूके त्रिपाठी, अनुश्रवण समिति सदस्य मनोज कुमार सिंह, जिला सैनिक कल्याण कार्यालय के प्रधान लिपिक ऋषिकेश रंजन, कार्यालय कर्मी टुनटुन साह व ब्रजकिशोर कुमार थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.