मुजफ्फरपुर, जनवरी 10 -- मुशहरी, हिसं। पीएचसी का शनिवार को एसडीओ पूर्वी तुषार कुमार ने सुबह दस बजे निरीक्षण किया। इस दौरान प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक अनुपस्थित मिले। इसके आलावा शल्य कक्ष की डॉ. पूजा भारती गायब मिली। उपस्थिति पंजी मांगकर उनकी हाजिरी काट दी। लैब टेक्नीशियन निसार अहमद के लेट पहुंचने पर उन्हें फटकार लगाई। यक्ष्मा जांच घर की प्रभारी काजल झा भी अनुपस्थित थी। एसडीओ सफाई से असंतुष्ट दिखे। पीएचसी से वापस लौटने से पूर्व उन्होंने मुशहरी के प्रभारी पदाधिकारी सह लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी मृदुला कुमारी से फोन पर बात कर वस्तुस्थिति से अवगत कराया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.