मोतिहारी, नवम्बर 8 -- मोतिहारी, हिप्र.। राजकीय मध्य विद्यालय बरहरवा मलाही के प्रधानाध्यापक मनोज शर्मा सह सेक्टर पदाधिकारी अरेराज प्रखंड के विरुद्ध निर्वाचन कार्य में घोर लापरवाही व उदासीनता पर निलंबन की कार्रवाई के लिये एसडीओ ने डीएम को अनुशंसा की है। एसडीओ ने यह अनुशंसा बीडीओ अरेराज के प्रतिवेदन के आधार पर किया है। इसमें प्रखंड विकास पदाधिकारी ने प्रतिवेदित किया है कि मनोज शर्मा सेक्टर पदाधिकारी के रूप में अपने निर्धारित दायित्वों का निर्वहन लापरवाही पूर्वक किया है। उन्होंने अब तक अपने क्षेत्र के किसी भी मतदान केंद्र का समुचित निरीक्षण नहीं किया है । इसके लिए कई बार निर्देशित किया गया था। उनके अधीनस्थ मतदान केंद्र पर न्यूनतम मूलभूत सुविधाओं की स्थिति निर्वाचन आयोग की ओर से निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं पाई गई है। यह स्पष्ट रूप से उनके ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.