समस्तीपुर, दिसम्बर 8 -- बिरौल, । जिले में आयोजित रुद्र-सावित्री माइंड फेस्ट में शानदार प्रदर्शन कर बिरौल का नाम रोशन करने वाले दो विजेता प्रतिभागियों को सोमवार को अनुमंडल कार्यालय में सम्मानित किया गया। एसडीओ शशांक राज ने दोनों होनहार छात्र-छात्राओं को स्मृति-चिह्न, पदक एवं ट्रॉफी प्रदान कर उनका उत्साह बढ़ाया। एसडीओ ने सभी को माला पहनाकर बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। माइन्ड फेस्ट में जिले के कई उच्च पदस्थ अधिकारियों की उपस्थिति में हुई कड़ी प्रतिस्पर्धा में बिरौल के प्रतिभागियों ने बाजी मारकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। एसडीओ ने इस सफलता का श्रेय बच्चों के साथ-साथ उनके शिक्षकों केशव चौधरी और नटवर चौधरी के मार्गदर्शन और विशेष प्रयासों को दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.