पाकुड़, जनवरी 2 -- पाकुड़, प्रतिनिधि। नववर्ष के अवसर पर जिले में बढ़ने वाली पर्यटकों एवं पिकनिक मनाने वालों की भीड़ को देखते हुए अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा जिले के प्रमुख पिकनिक एवं पर्यटन स्थलों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में अमड़ापाड़ा प्रखंड स्थित प्रकृति विहार पार्क तथा लिट्टीपाड़ा प्रखंड स्थित कंजनगढ़ गुफा सहित अन्य पिकनिक स्पॉट का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था, स्वच्छता, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, पार्किंग, भीड़ प्रबंधन एवं आपातकालीन व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की गई। अनुमंडल पदाधिकारी ने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि नववर्ष के दौरान पर्यटकों की सुविधा एवं सुरक्षा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, निरंतर निगरानी, साफ-सफाई की बेहतर व्यवस्था तथा किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.