सीवान, मार्च 8 -- सीवान। भारतीय रेड क्रास सोसाइटी में ब्यूटी पार्लर खोले जाने का मामला प्रकाश में आया है। बताया जा रहा कि ब्यूटी पार्लर खोलने के लिए स्थानीय स्तर पर तैयारी चल रही है। इधर, इस बात की सूचना मिलने पर डीडीसी मुकेश कुमार के भेजे जाने पर सदर एसडीओ सुनील कुमार शुक्रवार को भारतीय रेड क्रास सोसाइटी पहुंचे। सिविल एसडीओ ने बताया कि भारतीय रेड क्रास सोसाइटी में क्या हो रहा है, कौन लोग क्या कर रहे हैं, इसकी जानकारी जाकर ली गई। उन्होंने बताया कि इसकी रिपोर्ट उपरी स्तर पर दी जायेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...