सीतामढ़ी, फरवरी 14 -- पुपरी। अनुमंडल प्रशासन ने शहर में संचालित अबैध नर्सिंग होम के खिलाफ जांच एवं करवाई की कवायद शुरू कर दी है। एसडीओ गौरव कुमार ने एक निजी नर्सिंग होम में पहुंचकर जांच की। इसकी सूचना मिलते हीं शहर में संचालित अवैध नर्सिंग होम एवं निजी क्लिनिक संचालकों में हड़कंप मच गया। कई क्लिनिक व नर्सिंग होम के शटर गिर गए। हाल के दिनों में शिकायत मिलने के बाद एसडीओ गौरबने पीएचसी के चिकित्सा प्रभारी डॉ कपिल अख्तर के साथ जांच किया। संचालक एवं कर्मियों से कागजात एवं अभिलेख की मांग की। एसडीओ ने बताया कि जांच के क्रम में संचालक ने नर्सिंग होम से जुड़े कागजात होने की बात कही है। संचालक को सारे कागजात प्रस्तुत करने का दिशा निर्देश दिया गया है। कागजात जमा नहीं करने पर ठोस करवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.