कटिहार, फरवरी 23 -- आजमनगर। एक संवाददाता बाजार स्थित पैक्स के द्वारा संचालित राशन दुकान का बारसोई एसडीओ राजू कुमार ने रविवार के दिन निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पूछे जाने पर एसडीओ राजू कुमार ने बताया कि जन वितरण प्रणाली तथा पैक्स के द्वारा संचालित राशन दुकानों का लगातार निरीक्षण किया जा रहा है। राशन कार्ड में दर्ज नाम के आधार पर लोगों को राशन मिल रहा है अथवा नहीं यह लगातार निरीक्षण के दौरान जायजा लिया जा रहा है। इस दौरान प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत आजमनगर पैक्स के द्वारा संचालित राशन दुकान का निरीक्षण किया गया। राशन कार्ड में नामित व्यक्तियों को राशन उपलब्ध कराए जाने के निर्देश जारी किए गए। इस मौके पर एसडीओ बारसोई के साथ आपूर्ति पदाधिकारी आजमनगर भी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.