भागलपुर, मार्च 21 -- एसडीओ अशोक कुमार मंडल गुरुवार की दोपहर अचानक पीरपैंती प्रखंड मुख्यालय पहुंचे और घूम-घूम कर निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने सभी कार्यालय का अवलोकन किया। अधिकारियों, कर्मचारियों की उपस्थिति को देखा। वह अंचल कार्यालय भी पहुंचे और निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने सीओ मनोहर कुमार से कई मुद्दों पर बातचीत की और आवश्यक निर्देश दिए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...