दरभंगा, दिसम्बर 6 -- बिरौल। एसडीओ शशांक राज ने शुक्रवार को प्रखंड मुख्यालय स्थित एफसीआई गोदाम का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान गोदाम में अनाज भंडारण, आमद, वितरण तथा अनाज की गुणवत्ता का गहन निरीक्षण किया। वहां उपस्थित कर्मी से पंचायतवार की गयी होम डिलीवरी की बिंदुवार जानकारी ली। बताया गया कि प्रखण्ड मुख्यालय स्थित इस गोदाम से बिरौल प्रखंड की 26 पंचायतों में 11 व गौड़ाबौराम की सभी 13 पंचायतों की पीडीएस दुकानों को उपभोक्ताओं के लिए होम डिलीवरी कर अनाज आपूर्ति की जाती है। शेष 15 पंचायतें जो क्षेत्र के पश्चिमी भाग के हैं, उन सभी का अनाज शहरी गांव स्थित गोदाम से आपूर्ति की जाती है। एसडीओ ने बताया कि गोदाम में रखे अनाज भंडारण की भंडार पंजी से मिलान किया गया। साथ ही अनाज की गुणवत्ता से अवगत हुए। अनाज का वितरण एवं भंडारण सही पाया गया। कर्मी को समय से...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.