रुद्रपुर, जनवरी 27 -- किच्छा, संवाददाता। गणतंत्र दिवस पर ऊर्जा निगम के उपखंड अधिकारी दिनेश चंद्र गुरुरानी को उनकी उत्कृष्ट सेवा के लिए एसडीएम कौस्तुभ मिश्रा ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। एसडीओ गुरुरानी अपनी सराहनीय सेवाओं के लिए वर्ष 2016 से अब तक शासन से दो और प्रदेश स्तरीय नौ उत्कृष्ट सम्मान प्राप्त कर चुके हैं। दिनेश चंद्र गुरुरानी की वर्ष 2021 में किच्छा उपखंड कार्यालय में एसडीओ के पद पर तैनाती हुई थी। तब से लगातार वह अपनी उत्कृष्ट सेवाए दे रहे हैं। गुरुरानी ने बिजली के करंट से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए किच्छा क्षेत्र में 16 किमी, पंतनगर में 20 किमी और लालपुर क्षेत्र में 25 किमी खुले एलटी तारों को एबी केबल में परिवर्तित किया है। साथ ही बाजार व सड़क किनारे खुले में रखे 50 ट्रांसफॉर्मरों को लोहे की बांउड्री से सुरक्षित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.