भभुआ, जनवरी 31 -- भारी वाहनों के दबाव से टूटकर खराब हो रहे हैं सोन उच्चस्तरीय नहर व वितरणी पथ एक्सप्रेस-वे निर्माण के लिए हाइवा और डंपर से क्षमता से ज्यादा ढोयी जा रही है मिट्टी (पेज चार की फ्लायर खबर) रामपुर, एक संवाददाता। जल संसाधन विभाग के सहायक अभियंता द्वारा भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) को पत्र लिखने के बाद भी ओवरलोड मालवाहक वाहनों के परिचालन पर रोक नहीं लग सकी। रामपुर प्रखंड के सोन उच्चस्तरीय नहर और वितरणी पथ पर ओवरलोड मालवाहक वाहनों का परिचालन बदस्तूर जारी है, जिससे सड़कें टूट रही हैं। इन पथों में हाइवा और डंपर जैसे मालवाहक वाहनों पर क्षमता से अधिक मिट्टी लोड कर रोजाना देर रात तक ढुलाई की जा रही है। सहायक अभियंता ने बताया कि नहर व वितरणी पथ का निर्माण मालवाहक वाहनों का परिचालन के लिए नहीं कराया गया है। जानकार बताते ...