सहरसा, जनवरी 20 -- सहरसा, हमारे प्रतिनिधि। सदर अस्पताल में लगातार मिल रही शिकायतों पर सदर एसडीओ श्रीयांश तिवारी ने स्वास्थ्य सेवाओं की वास्तविक स्थिति जानने के लिए रविवार देर रात औचक निरीक्षण किया। सदर अनुमंडल पदाधिकारी श्रीयांश तिवारी ने पुलिस प्रशासन के साथ अस्पताल पहुंचकर व्यवस्था की गहन जांच की, जिसमें कई गंभीर अनियमितताएं सामने आईं। निरीक्षण के दौरान डॉक्टर समेत चार स्वास्थ्यकर्मी ड्यूटी से अनुपस्थित पाए गए। एसडीओ ने बताया कि सभी अनुपस्थित चिकित्सक एवं कर्मियों से स्पष्टीकरण पूछा जाएगा। जांच रिपोर्ट जिला पदाधिकारी को सौंपी जाएगी। अचानक हुए निरीक्षण से अस्पताल परिसर में अफरा - तफरी का माहौल बन गया। कई कर्मचारी अधिकारियों को देखते ही उपस्थिति दर्ज कराने के लिए इधर - उधर भागते नजर आए, जबकि कुछ कर्मी मौके पर मौजूद ही नहीं थे।एसडीओ ने बता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.