छपरा, जून 10 -- जलालपुर, एक प्रतिनिधि। प्रखंड प्रमुख और सीओ के बीच सोमवार की शाम में हुए विवाद को एसडीओ की पहल के बाद मंगलवार को सुलझा लिया गया। मालूम हो दाखिल खारिज के एक मामले को लेकर प्रखंड प्रमुख अखिलेश्वर पासवान व सीओ और अंचल कार्यालय के एक कर्मी राहुल गुप्ता के बीच विवाद उत्पन्न हो गया था। यह मामला सोमवार की देर रात थाने तक पहुंच गया। इससे आक्रोशित पंचायत प्रतिनिधियों ने आंदोलन करने की बात भी कही थी। मामले की जानकारी मिलने के बाद एसडीओ नीतीश कुमार व एसडीपीओ राजकुमार ने प्रखंड प्रमुख के कार्यालय में पहुंचे व प्रमुख और अन्य प्रतिनिधियों से बात की। प्रमुख ने एसडीओ को बताया कि उन्होंने एक साल से दाखिल खारिज के लिए आवेदन दिया है लेकिन अब तक नहीं किया गया है। अनवल पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि वीरेंद्र कुशवाहा सहित अन्य प्रतिनिधियों ने आरोप ...