गढ़वा, मार्च 17 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। सदर मंडल पदाधिकारी संजय कुमार के आवास पर होली मिलन समारोह का संगीतमय कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में शहर के तमाम प्रबुद्ध नागरिकों के अलावा जिले के वरीय पदाधिकारीगण मौजूद रहे। समारोह में मौजूद सभी ने एक दूसरे को रंग और गुलाल लगाकर परस्पर खुशहाली और समृद्धि की कामना करते हुए शुभकामनाएं दीं। वहीं स्थानीय कलाकारों के द्वारा एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां दी गई। उसका सभी ने भरपूर आनंद उठाया। मानस मंडली के सदस्यों ने संजय कुमार के पिता दयाराम पांडेय और माता सुशीला देवी पांडेय को सम्मानित किया। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक दीपक पांडेय और एसडीएम संजय कुमार ने मिलकर गीत भी गाया। कार्यक्रम में गढ़वा के फैमिली जज कौशल किशोर झा, पूर्व मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर, पुलिस अधीक्षक दीपक पांडे, पुलिस उपाधीक्षक नीरज ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.