बोकारो, जनवरी 31 -- भंडारीदह, प्रतिनिधि। सीसीएल ढोरी प्रक्षेत्र अन्तर्गत एसडीओसीएम के चार अधिकारियों को कोल इंडिया द्वारा एक साथ प्रमोशन दिये जाने से परियोजना के अधिकारियों सहित कर्मचारियों में खुशी व्याप्त है। प्रमोशन आदेश शुक्रवार की रात को जारी होने के बाद परियोजना पदाधिकारी शैलेश प्रसाद ने शनिवार को सम्मान समारोह का आयोजन कर बधाई देते हुए कंपनी हित में बेहतर करने की बात कही। प्रमोशन पाने वाले अधिकारियों में खान प्रबन्धक राजीव कुमार को इ सिक्स से इ सेवन यानी परियोजना पदाधिकारी रैंक के लिए, प्रोजेक्ट अभियंता सिविल के रामलखन कुमार को इ फोर से इ फाइव में, विद्युत एवं यांत्रिक विभाग के आशुतोष कुमार साफी एवं उत्खनन विभाग के प्रकाश कुमार दास को इ थ्री से इ फोर शामिल हैं। इस दौरान वरीय कार्मिक प्रबंधक (एचआर) मोहम्मद तौकीर आलम, प्रबंधक उपेंद्र...