शाहजहांपुर, जनवरी 1 -- शाहजहांपुर, वरिष्ठ संवाददाता। शाहजहांपुर विकास प्राधिकरण ने अब 500 वर्गमीटर तक के नक्शे को ट्रस्ट बेस पर पास किया जाएगा। इसके लिए आवेदक सीधे प्राधिकरण में नहीं अप्लाई कर सकेंगे। नक्शे के लिए आवेदन केवल रजिस्टर्ड आर्किटेक्ट (सीओए) और आवास बंधु लखनऊ से रजिस्टर्ड इंजीनियर के माध्यम से ही किया जाएगा। आर्किटेक्ट और इंजीनियर आवेदक के लिए ही मुख्य माध्यम होंगे। नक्शे की प्रक्रिया शुरू होने से पहले आवेदक को जीपीएस मैप से स्थल का फोटो लेकर जेई (जूनियर इंजीनियर) के माध्यम से अपलोड करना होगा। इसके बाद सड़कों की चौड़ाई, आसपास का निर्माण और अन्य मानदंड देखे जाएंगे। यदि किसी तरह की आपत्ति आती है तो वह ऑनलाइन ही दर्ज की जाएगी और आवेदक उसे ऑनलाइन निस्तारित कर सकेगा। नक्शे की ड्राइंग तैयार होने के बाद शुल्क जनरेट होगा और भुगतान ऑनला...