शामली, दिसम्बर 23 -- एसडीएस कान्वेंट स्कूल में राष्ट्रीय किसान दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय प्रबंधक श्रीपाल आर्य, प्रधानाचार्य सतीश कुमार भटनागर एवं क्षेत्र से पधारे किसानों द्वारा भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर किया गया। इसके उपरांत विद्यालय में आयोजित विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं के विजेता विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के सम्मानित किसान चौधरी भगत सिंह निवासी होशंगपुर, चौधरी सहेंद्र चौहान निवासी पावटी कला, चौधरी पिंकी प्रधान निवासी भूरा, अजीत सैनी निवासी वेदखेड़ी, पंकज कश्यप निवासी लक्ष्मणपुरा, चौधरी अय्यूब हसन निवासी चौंतरा एवं सरदार कर्णजीत सिंह निवासी दभेड़ी विशेष रूप से उपस्थित रहे। अतिथियों ने विद्यार्थियों को ट्रॉफी प्रदान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.