जमशेदपुर, अगस्त 6 -- एसडीएसएम स्कूल फॉर एक्सीलेंस की क्लास 8वीं की छात्रा श्रीजिता सेन ने सीबीएसई क्लस्टर-III, जोनल स्विमिंग चैंपियनशिप (अंडर-14 बालिका वर्ग) 2025-26, प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन स्वर्ण पदक जीत लिए। उसने 50 मीटर, 100 मीटर तथा 200 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक में पहला स्थान प्राप्त कर स्कूल और प्रदेश का भी मान बढ़ाया है। यह प्रतियोगिता दिल्ली पब्लिक स्कूल पटना में 2 से 5 अगस्त 2025 तक आयोजित थी। विद्यालय अध्यक्ष दिवाकर सिंह एवं प्राचार्य मौसमी दास ने श्रीजिता सेन को उसकी इस उत्कृष्ट उपलब्धि पर बधाई एवं भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.