रामपुर, फरवरी 5 -- शाहबाद। एसआईआर में गड़बड़ी की आशंका को लेकर गुरुवार को सपा के प्रतिनिधिमंडल ने ने एसडीएम से मुलाकात की। पूर्व विधायक विजय सिंह की अगुवाई में पहुंचे कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि बीएलओ गलत तरीके से वोटर लिस्ट से नाम उड़ा रहे हैं। उन्होंने कई नामों की जानकारी भी एसडीएम को दी और लोगों को उनके सामने पेश किया। पूर्व विधायक ने बताया कि एसआईआर के दौरान समाजवादी कार्यकर्ता सतर्कता के साथ काम कर रहे हैं। आरोप है कि पटवाई के एक बूथ पर बीएलओ ने सूची में 76 नाम चिह्नित किए थे। इनमें फार्म-7 भी बीएलओ के पास मौजूद थे। जबकि वे लोग गांव में मौजूद हैं। इसी तरह चंद्रपुरा कलां में भी कुछ फार्म मिले हैं। उन्होंने बताया कि गुरुवार को वह कार्यकर्ताओं को साथ लेकर एसडीएम आशुतोष कुमार से मिले। प्रशासन से निष्पक्षता एवं ठीक तरीके से काम करने के ...