बलिया, फरवरी 22 -- भीमपुरा। नगरा बलॉक के ग्राम पंचायत उसकर गजियापुर में मतदाता सूची को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। पंचायत के ग्रामीणों ने बीएलओ निर्मला यादव पर मतदाता सूची में गंभीर अनियमितता बरतने का आरोप लगाते हुए उपजिलाधिकारी बेल्थरारोड शरद चौधरी को लिखित शिकायती पत्र सौंपा है। आरोप है कि बीएलओ द्वारा तैयार की गई मतदाता सूची में कई मतदाताओं के आधार नंबर गलत दर्ज किए गए हैं। इसके साथ ही कुछ ऐसे लोगों के नाम भी सूची में जोड़ दिए गए हैं, जिनकी शादी हो चुकी है तथा कई गलत नाम शामिल किए गए हैं, जिससे होने वाले पंचायत चुनाव की निष्पक्षता पर सवाल उठ रहे हैं। ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने, दोषी बीएलओ को तत्काल हटाने तथा उनके विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई किए जाने की मांग की है। इस मौके पर रवि प्रकाश यादव, अमरेंद्र यादव...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.