कौशाम्बी, सितम्बर 6 -- चायल, हिन्दुस्तान संवाद। चायल तहसील के खोपा गांव के लोगों ने एसडीएम से अपने कोटेदार पर घटतौली का आरोप लगाया है। मांग किया है कि मामले की जांच कराई जाए। ग्रामीणों ने एसडीएम को बताया कि चायल तहसील के खोपा गांव में आनलाइन कांटे से केवल राशन खारिज किया जाता है। उपभोक्ताओं को राशन निजी कांटे से दिया जाता है। इसके चलते उपभोक्ताओं का कोटेदार से अक्सर विवाद होता रहता है। उपभोक्ता के कार्ड पर दर्ज यूनिट के अनुसार राशन कांटे पर रखने पर ही ई-पाश मशीन पर अंगूठा स्वीकार करता है। लेकिन, कोटेदार आनलाइन कांटे से केवल राशन खारिज करते हैं। उपभोक्ता को दूसरे कांटे पर राशन तौल कर देते हैं। आरोप है कि इसमें प्रति यूनिट 750 ग्राम राशन कम देते हैं। शनिवार को भोलानाथ, सुनील कुमार, रामचंद्र, राम आसरे और देवसरन आदि उपभोक्ताओं ने सम्पूर्ण समा...