सिद्धार्थ, जनवरी 10 -- सिद्धार्थनगर, हिन्दुस्तान टीम। डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के तिलगड़िया बुजुर्ग गांव के एक व्यक्ति ने एसडीएम सहित आईजीआरएस के माध्यम से गांव में स्थित एक सरकारी तालाब पर अवैध कब्जे की शिकायत की है। शिकायतकर्ता ने सरकारी तालाब पर अवैध कब्जे की वजह से जल निकासी सहित अन्य समस्या उत्पन्न होने की आशंका जताई है। तिलगड़िया बुजुर्ग गांव निवासी गुलजार अहमद ने उचाधिकारियों से किये गये शिकायत में बताया है कि उनके तथा उनके पाटीदारों के नाम राजस्व अभिलेखों में गाटा संख्या 380 एवं 3880 दर्ज है। इन दोनों गाटों के मध्य स्थित गाटा संख्या 387 राजस्व रिकॉर्ड में तालब ग्राम सभा की भूमि के रूप में दर्ज है। यह तालाब ग्राम समाज की सार्वजनिक संपत्ति है, जिसका उपयोग जल संरक्षण वर्षा जल संचयन जल निकासी एवं पर्यावरण संतुलन के लिए किया जाता है। श...