रामपुर, दिसम्बर 1 -- प्राचीन मोटा महादेव मंदिर के पुजारी को हटाए जाने की मांग को लेकर समिति ने एसडीएम को शिकायती पत्र सौंपा गया। सोमवार की दोपहर प्राचीन श्री मोटा महादेव शिव मंदिर सेवा संस्था के पदाधिकारी एकत्रित होकर तहसील पहुंच गए। यहां उन्होंने एसडीएम को एक शिकायती पत्र सौंपा और समस्या का समाधान करवाए जाने की मांग की। समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि गांव बिड़वा नंगला करतारपुर में प्राचीन शिव मंदिर मौजूद है। इस मंदिर का संचालन उनकी संस्था द्वारा किया जाता है। लेकिन, यहां एक पुजारी अवैध रूप से कब्जा जमाएं बैठा है। आरोप लगाया कि जब संस्था के पदाधिकारियों ने पुजारी को हटाने की मांग की तो वहां विवाद खड़ा हो गया। पुजारी ने अपने कुछ साथियों को वहां बुला लिया और मारपीट तक पर उतारू हो गया। साथ ही पुजारी द्वारा धार्मिक स्थल में आपत्तिजनक कार्य...